मनोरंजन भारत खबर विशेष शख्सियत

जन्मदिन विशेषः मां की धमकी से आज भी डरते हैं फरहान, डर से बनाया करियर

rahan bday जन्मदिन विशेषः मां की धमकी से आज भी डरते हैं फरहान, डर से बनाया करियर

नई दिल्ली। आज फरहान अख्तर का जन्मदिन है। फरहान आज एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर सब है यानी कह सकते है कि वो बॉलीवुड के ऑलराउंडर हैं।उनके पिता जावेद अख्तर हैं, लेकिन इसके बावजुद इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग एक पहचान बनाई। आईये जानते हैं फरहान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

 

rahan bday जन्मदिन विशेषः मां की धमकी से आज भी डरते हैं फरहान, डर से बनाया करियर

जावेद अख्तर ने दो शादी की थी और फरहान उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं। हर काम में माहिर फरहान आज भी अपनी मां से खौफ खाते हैं।बचपन में उनकी मां ने उन्हें फटकार लगाई थी कि कुछ किया नहीं तो घर से निकाल दूंगी।फरहान ने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। इसके तहत दिल धड़कने दो, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, रईस जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

फरहान ने एक्टिंग में भी झंडे गाढ़े हैं। उन्हें आमिर से पहल रंग दे बसंती ऑफर हुई थी, लेकिन वो ये ऑफर नहीं ले पाए। उन्हें आज भी इस बात का बहुत अफसोस होता है।कॉलेज के बाद उन्होंने बहुत समय तक कोई काम नहीं किया था सिवाय फिल्में देखे।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म लम्हे से की। उस समय फरहान महज 17 साल के थे। उन्होंने साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है के जरिए एक लेखक और निर्देशक के रूप में डेब्यू किया। उनके निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई।

फरहान ने रॉक ऑन से पर्दे पर कदम रखा और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू का अवार्ड मिला।इसके अलावा उन्होंने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,शादी के साइड इफेक्टस, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में काम किया।भाग मिल्खा भाग में उनके काम को दर्शकों और आलोचकों दोनों से सराहना मिली।

Related posts

जन्मदिन स्पेशल: जाने किस-किस के साथ मनाया करीना ने अपना बर्थडे

Rani Naqvi

पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं प्रियंका, 2 जून को रिलीज होगी बेवाच

kumari ashu

किसान आंदोलन का विदेशों में भी हो रहा आगाज, पाॅप स्टार रिहाना ने किया ट्वीट

Aman Sharma