मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड की नम्रता को साउथ में मिला सच्चा जीवनसाथी

nam जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड की नम्रता को साउथ में मिला सच्चा जीवनसाथी

नई दिल्ली। मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर सजाने वाली बॉलीवुड की हिरोइन नम्रता शिरोडकर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं।नम्रता फिल्मों से फिलहाल दूर हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनका जितना वक्त बिता है उनमें से उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से-

 

nam जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड की नम्रता को साउथ में मिला सच्चा जीवनसाथी

पूर्व मिस इंडिया नम्रता का जन्म 22 जनवरी 1972 में हुआ था। शिक्षा मीठीबाई विश्वविद्यालय में हुई. नम्रता का बचपन भी फिल्मी माहौल में बीता। बहन और दादी की तरह उन्होंने भी अभिनय को ही अपने जीवन के लिए चुना। जब वो पहली बार स्विम सूट पहन कर बड़े पर्दे पर आईं तो हंगामा मच गया।

नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।फिल्म जब प्यार किसी से होता है में वो सलमान की हिरोइन बनीं थीं पर इस फिल्म में उनका रोल बहुत ही छोटा सा था।इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्म में काम किया पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वास्तव फिल्म में संजय दत्त की बीवी का रोल निभाया। फिल्म सुपरहिट हुई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।इसके बाद हेरा फेरी, कच्चे धागे जैसी सुपरहिट फिल्म में छोटे रोल के बाद भी उनकी कोई खास पहचान नहीं बनी।

नम्रता की मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। कुछ साल के अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली और अब उनके दो बच्चे हैं।महेशने सलमान खान की मदद वांटेड फिल्म के लिए की जिसके बाद सलमान की हर फिल्म सुपरहिट सबित हुई।

Related posts

सपना चौधरी के फेंस के लिए खुश खबरी, इस फिल्म से कर सकती है बॉलीवुड में एंट्री

Rani Naqvi

यूट्यूब पर हिट हुआ खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का ‘लहंगा लखनुआ’ सॉन्ग

Aman Sharma

क्यो कहते हैं भगवान महावीर को सत्य और अंहिसा का पुजारी

mohini kushwaha