मनोरंजन भारत खबर विशेष शख्सियत

जन्मदिन विशेषः कोरियोग्राफी से शुरु किया करियर, फराह ने बनाई सक्सेजफुल फिल्में

fara khan जन्मदिन विशेषः कोरियोग्राफी से शुरु किया करियर, फराह ने बनाई सक्सेजफुल फिल्में

नई दिल्ली। फिल्में तो हीरों से चलती है और बनाने वाले भी मर्द ही होते हैं। आमतौर पर फिल्में सिर्फ मर्द ही बना सकते हैं ये धारणा लोगों के मन में बसी हुई थी,लेकिन इस धारणा को तोड़ा है फराह खान ने। आईये जानते हैं फराह खान की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से-

 

fara khan जन्मदिन विशेषः कोरियोग्राफी से शुरु किया करियर, फराह ने बनाई सक्सेजफुल फिल्में

फराह का जन्म 9 जनवरी 1965 में हुआ था।उनके पिता फिल्मों में स्टिंटमैन थे।शायद यही वजह थी कि फराह खान को फिल्मी लगाव विरासत में मिल गया। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री के साथ पूरी की थी। वो माइकल जैक्सन की बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे प्रेरित होकर ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के रुप में की।

साल 1992 में आई फिल्‍म ‘जो जीता वही सिकंदर’ को कोरियोग्राफर सरोज खान ने करने से मना कर दिया था. उसी दौरान फराह फिल्मों में काम तलाश रही थीं और उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। वहीं से फराह की कोरियोग्राफी की गाड़ी चल पड़ी।

कभी हां कभी ना के सेट पर फराह की मुलाकात शाहरुख खान से हुई और वहीं से दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद शाहरुख को लेकर फराह ने मैं हूं ना बनाई जो सुपरहिट रही। इसके बाद ओम शांति ओम ने भी पर्दे पर धमाल मचा दिया।

कई फिल्मों और कुछ अलग तरह की फिल्में जैसे मॉनसून वेडिंग, बॉम्‍बे ड्रीम्‍स, वैनिटी फेयर में उनके काम को देखते हुए, उन्‍हें बेस्‍ट कोरियोग्राफर के तौर पर साल 2004 में टोनी अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्‍हें 5 बार फिल्‍मफेयर का सर्वश्रेष्‍ठ कोरियोग्राफी पुरस्‍कार भी मिला।

शाहरुख खान के साथ फराह के रिश्ते तब बिगड़े तब एक पार्टी में शाहरुख ने फराह के पति को रा वन की बूराई करने पर थप्पड़ मार दिया गया। साल 2013 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख ने फराह को गले लगाया और सबके सामने माफी मांगी. फराह ने शाहरुख को गाल पर किस किया और अगली फिल्म अनाउंस की, जिसका नाम ‘हैप्पी न्यू ईयर’ था। इस फिल्म के गाने सुपरहिट हुए और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई हुई।

फराह ने फिल्म शिरीह फरहान की निकल पड़ी से डेब्यू किया, लेकिन फिल्म चल नहीं पाई।वो बतौर जज इंडियन आईडल शो भी होस्ट कर चुकी हैं।उन्होंने जो जीता वही सुपरस्टार, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा जैसे रिएलिटी शो भी होस्ट किया।

Related posts

लेबर डे पर कड़ी धूप में फावड़ा चलाते दिखे आमिर खान और आलिया भट्ट

rituraj

किसानों पर बयानबाजी कर फंसी कंगना, मीका सिंह कहा- सोशल मीडिया पर शेरनी बनना आसान है, लेकिन नेक काम करना मुश्किल

Trinath Mishra

बॉलीवुड की ऐसी 10 नंबर वन अभिनेत्रियां जिनका अब फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है कोई नाता

Rani Naqvi