नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी आज ऋतिक उतने ही हैंडसम और चार्मिंग लगते हैं जितने वो पहले थे। ऋतिक की फैन फॉलोइंग में हमेशा से ही लड़कियों की संख्या ज्यादा रही है। आएये बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से-
ऋतिन ने सिर्फ 6 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था, जिसके लिए उन्हें 100 रुपए मिला था।ऋतिक रोशन स्कोलियोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। करीब 21 साल की उम्र में उन्होंने इस बीमारी से निजात पाई थी। आज जिस डांस के लिए ऋतिक फेमस हैं वो ऋतिक कभी करने के लायक भी नहीं थे, लेकिन इलाज और उनकी सकारात्मक विचार ने उन्हें ठीक कर दिया।
ऋतिक ने कहो ना प्यार है फिल्म से पर्दे पर कदम रखा और लड़कियों के दिलों-दिमाग पर छा गए।इस फिल्म के सुपरहिट होते ही ऋतिक भी सुपरहिट हो गए और वैलेनटाइन डे पर उन्हें करीब 30 हजार शादी के प्रपोजल आए थे। रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाले ऋतिक फाइनेंस के मामले में अपने पैरेंट्स पर और सुजैन पर डिपेंडेंट रहते थे।
लड़कियों में आज भी ऋतिक का क्रेज कम नहीं हुआ। उम्र ने तो उनके चेहरे को जैसे छुआ ही नहीं। करोड़ो लड़कियों के दिल की धड़कन ऋतिक का भी क्रश था।ऋतिक को बहुत पसंद थी मधुबाला और फिर परवीन बॉबी पर आ गया था ऋतिक का दिल।
ऋतिक ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी जिसमें कहो ना प्यार है, जोधा अकबर, धूम-2, कोई मिल गया, क्रिश,कभी खुशी कभी गम। ऋतिक अपने डांस स्टेप्स के लिए भी बहुत मशहूर हैं।
ऋतिक भी कई बार विवाद का हिस्सा बने।पहले तो कंगना के साथ अफेयर और फिर पोप पर दिए उनके बयान को लेकर ऋतिक विवाद में पड़ गए। इसके बाद बारबरा मोरी के साथ अफेयर के कारण भी उनके परिवार में खलबली मच गई। सुजैन के साथ उनके रिश्ते खत्म होना भी सबको सकते में डाल गया। हालांकि आज भी ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते हैं।