मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः विवादों से रहा आदित्य का नाता, लगे संगीन आरोप

pancholi जन्मदिन विशेषः विवादों से रहा आदित्य का नाता, लगे संगीन आरोप

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्मदिन है। आदित्य पंचोली को हीरो के रुप में वो पहचान नहीं मिली जो उन्होंने विलेन के रुप में कमाई। आदित्य फिल्मी पर्दे पर तो विलेन बने ही असल जिंदगी में भी अक्सर वो किसी ना किसी विवाद में उलझे रहे। फिलहाल उनके बेटे सूरज पंचोली फिल्म में बतौर हीरो लॉन्च हो चुके हैं। आइये जानते हैं आदित्य के जीवन के कुछ किस्से-

 

pancholi जन्मदिन विशेषः विवादों से रहा आदित्य का नाता, लगे संगीन आरोप

आदित्य का रिश्ता पूजा बेदी के साथ था, लेकिन इनका रिश्ता टूट गया। पूजा ने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में पूजा की मेड के साथ आदित्य ने जबरदस्ती संबंध बनाए। उन पर रेप का आरोप लगाते हुए पूजा ने आदित्य के साथ अपने रिश्ते तोड़ दिए।इस मामले में हो-हल्ला बहुत हुआ, लेकिन कुछ वक्त बाद सब शांत हो गया।

इसके बाद 2005 में भी आदित्य को कोर्ट ने एक साल की कैद की सजा सुनाई थी। आदित्य के ऊपर उनके पड़ोसी पर हमला करने का आरोप लगा था।आदित्य पंचोली ने अपनी गाड़ी पड़ोसी प्रतीक पसरानी की पार्किंग में खड़ा कर दिया था। इस पर पसरानी ने आपत्ति जताई थी। इसी बात पर दोनों में वाद-विवाद बढ़ गया और हमले में पसरानी की नाक टूट गई। हालांकि आदित्य को बाद में जमानत मिल गई।

कुछ वक्त तक आदित्य का नाम शांत रहा, लेकिन जल्द ही कंगना के चलते उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।कंगना बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में लगी हुईं थी उस वक्त आदित्य के साथ उनके रिश्ते के चर्चे जोरों पर थें।कंगना ने उन पर आरोप लगाया था कि आदित्य ने उन्हें कमरे में कैद कर लिया था और उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी।

अपने करियर में आदित्य ने ज्यादातर विलेन के किरदार ही निभाए और उसमें हिट भी रहें।आदित्य को यस बॉस मूवी में अपने निगेटिव रोल के लिए बेस्ट विलेन के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 1998 में मिल चुका है। फिल्म में वो एक दमदार नकारात्मक किरदार को उभारते थे। अपनी विवादित पर्सनालिटी के चलते भी वो अपने रोल में बहुत जंचे।

Related posts

धर्मेंद्र ने शोले की ‘मौसीजी’ के किरदार से उठाया पर्दा, खोले कई राज

Vijay Shrer

‘ये है मोहब्बतें’ के 1000 एपिसोड पूरा होने पर दिव्यांका ने कुछ ये कहा

Anuradha Singh

नोटबंदी के दर्द को बयां करती अनुराग कश्यप की चोक्ड वेब सीरिज..

Mamta Gautam