सहारनपुर। जिले में पिछले दो दिन से कैदियों के भागने का सिलसिला चल रहा था। जिसमें 4 जनवरी को 4 कैदी न्यायलय परिसर के हवालात से रोशनदान की जाली तोड़कर फरार हुए थे। अगले ही दिन 5 जनवरी को 3 कैदी न्यायालय से जेल ले जाते समय पुलिस के वाहन की जाली तोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद से पुलिस शहर की नाकाबन्दी कर चैकिंग अभियान में लगकर खानापूर्ति करने में लगी रही।
आज सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने बड़ी मशक्कत से मुखबिर की सूचना पर भागे हुए इन 7 आरोपियों में से एक आरोपी बिल्लू साण्डा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस नेराहत की सांस ली है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सबदलपुर तिराहे के पास से फरार कैदियों में से बिल्लू साण्डा को घेराबंदी कर धर लिया। जिसके पास से 1 तमंचा 3 कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बिल्लू साण्डा सहारनपुर में 17 माह से जेल में बंद था। अभियुक्त क्षेत्र के कई लोगों से जेल में रहते हुए रंगदारी मांग चुका है। पेशी के दौरान फरार होने के बाद से सहारनपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस और अन्य कई थानों की पुलिस इनकी तलाश में लगी हुई थी। पकडे गए अभियुक्त पर पुलिस ने 5000 रूपये और 12000 रूपये का नगद पुरूस्कार घोषित किया गया था।
विशाल कश्यप, संवाददाता