पटना। यूपी में बंद हो रहे बूचड़खानों से प्ररेणा लेते हुए बिहार सरकार भी जल्दी ही अवैध बूचड़खानों पर ताले लगाने की तैयारियां कर रही है। पशुपालन एवं मत्स्य संसाधान मंत्री अवधेश प्रसाद सिंह का कहना है कि राज्य में तमाम अवैध बूचड़खाने जल्द ही बंद हो जाएंगे। अवधेश ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लाइसेंस प्राप्त बूचड़खाने की जांच करें और अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को बंद कराएं।
शनिवार को मंत्री अवधेश सिंह भोजनावकाश के बाद विधान परिषद में पशु एवं मत्स्य, वित्त, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्यय पर विभागवार वाद-विवाद के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे। सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में असहिष्णुता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।