बिहार

नशा मुक्ति के लिए बिहार में शुरू हुई सबसे बड़ी ”मानव श्रृंखला”

bihar 16 नशा मुक्ति के लिए बिहार में शुरू हुई सबसे बड़ी ''मानव श्रृंखला''

पटना। नशे के खिलाफ बिहार में सबसे बडी लंबी मानव श्रृंखला का आगाज हुआ। 11 हजार 290 किलो मीटर लंबी इस मानव श्रृंखला में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व रेलमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव ने भी हिस्सा लिया। बिहार में नशामुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने और सामाजिक परिवर्तन के लिए बनाई जाने वाली 11292 किलोमीटर की विश्व की अब तक की सबसे लंबी मानव शृंखला अपने आप में अनूठी है| राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने यहाँ बताया कि इस मानव शृंखला में लगभग 2.11 करोड़ लोग आ रहे हैं। बिहार के गांधी मैदान में हो रही इस मानव श्रृंखला में 2 करोड़ लोग शामिल होने वाले हैं। इस मानव श्रृंखला में 5 सेटेलाइट के द्वारा तस्वीरे लेने की व्यवस्था की गई है।

bihar 16 नशा मुक्ति के लिए बिहार में शुरू हुई सबसे बड़ी ''मानव श्रृंखला''

जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति का संदेश देने के लिए लोग स्वेच्छा से इस शृंखला में शामिल हो रहे हैं जो पूरे बिहार को एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ेगी | मानव शृंखला बनाये जाने की तैयारियों की जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं | मानव शृंखला बनने के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसकी भी व्यवस्था करने का सभी सम्बन्धित अधिकारियों और जिला प्रशासन को निर्देश जारी किया गया है|

 

Related posts

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार में लिप्त दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

Saurabh

तिहाड़ में शहाबुद्दीन के साथ हो रहा दुर्व्यवहार-हाईकोर्ट में दर्ज हुई याचिका

mohini kushwaha

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम की मनाई रजत जयंती

bharatkhabar