मनोरंजन

नारी शक्ति को सलाम करते हुए बिग बी सोशल साइट पर शेयर की तस्वीरें

amitabh 1 नारी शक्ति को सलाम करते हुए बिग बी सोशल साइट पर शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। दिलो के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक ऐसी हस्ती है जिन्हें आज किसी पहंचान की जरुरत नहीं है। एक बड़ी शख्सियत होने के साथ-साथ बिग बी एक ऐसी व्यक्ति है जो अक्सर महिलाओं के सम्मान और बढ़ती असुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते रहते है। फिर चाहे अपनी पोती आराध्या और नातिन नव्या नवेली के लिए लिखा गया पत्र हो या फिर करवाचौथ पर सिर्फ महिलाओं के व्रत रखने की परंपरा हो। लेकिन हाल में उन्होंने महिलाओं पर आधारित पिंक फिल्म में एक वकील का दमदार अभिनय निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही उन्हें स्टारडस्ट व्यूअर्स च्वाइस बेस्ट एक्टर का मेल अवार्ड दिया गया।

amitabh

महिलाओं के प्रति अपने सम्मान को दर्शाते हुए बिग बी ने आज फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा, पिंक में अवार्ड हमें नहीं दिया…अवार्ड दिया है भारत की हर एक महिला , नारी , स्त्री को…नारी देश की आधी शक्ति! उनको सम्मान करो, इज्जत दो उन्हें, मान करो उनका।

इस पोस्ट को लिखते हुए बिग बी ने कुछ पिक्चर्स भी साझा की है। जिसमें उनकी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं।

Related posts

पंच तत्व में विलिन हुई ”चांदनी”, लाल-सुर्ख साड़ी में हुईं विदा

Vijay Shrer

रिएलिटी टीवी शो में खुली सलमान की पोल…

mohini kushwaha

विवादों में फंसे बॉलीवुड के बादशाह

kumari ashu