देश

भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने थामा भाजपा का दामन

amit shah and ravi kishan भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। मोदी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एक के बाद एक भोजपुरी नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गायक और अभिनेता मनोज तिवारी ने भाजपा से चुनाव लड़ा और सांसद बनें। मनोज तिवारी के बाद एक और अभिनेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रवि किशन ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।

amit shah and ravi kishan भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने थामा भाजपा का दामन

रविवार को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और मनोज तिवारी के साथ रवि किशन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रविकिशन जिस समय भाजपा की सदस्यता ले रहे थे उस समय मनोज तिवारी भी वहां पर मौजूद थे।

manoj tiwari भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने थामा भाजपा का दामन

मनोज तिवारी ने किया ट्विट

रविवार को मनोज तिवारी ने रवि किशन के भाजपा में शामिल होने की जानकारी देते हुए ट्विट पर लिखा, ‘आज भोजपुरी अभिनेता भाजपा जॉइन करेंगे। सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने शामिल होंगे।’ ट्वीट के साथ तिवारी ने रवि किशन के अपनी फोटो भी शेयर की है। रवि किशन अभी फेमस टीवी सीरिल भाभी जी घर पर हैं में किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनेक भोजपरी और बॉलीवुड फिल्मों में किरदार निभाया है।

Related posts

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की जीत के बाद ईवीएम पर आरोप लगाएगा विपक्ष

bharatkhabar

देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक KRIDN की डिलीवरी देनी होगी शुरू, जानें क्या इसकी खासियत और कीमत

Aman Sharma

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के लिए भारत अाएंगे अजीज

Rahul srivastava