बिहार

सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, आधा दर्जन घायल

bihar 6 सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, आधा दर्जन घायल

जमुई। चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर सगदनीडीह मोड़ के समीप शुक्रवार अहले सुबह करीब सात बजे देवघर की ओर से जा रही टाटा मैजिक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। खबरों की मानें तो ट्रक काफी तेज स्पीड में था और संतुलन बिगड़ जाने के कारण ये घटना हुई। टाटा मैजिक में बैठे 6 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

bihar 6 सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, आधा दर्जन घायल

सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार देवघर जिले के बढ़ेता गांव निवासी जख्मी अमर कुमार, अंजली कुमारी, बिनोद वर्मा, कार्तिक वर्मा, चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गादी सिल्फरी निवासी संतोष यादव, योगीडीह गांव निवासी राजेश दास, नंन्हकी देवी, चकाई थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी चांदो देवी, नगड़ी गांव निवासी मो. रहमद मियां, चकाई बाजार निवासी संतोष साह आदि टाटा मैजिक पर सवार होकर देवघर जा रहे थे।

इसी दौरान सगदनीडीह मोड़ के निकट पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से जख्मी मो. रहमद मियां, राजेश दास एवं संतोष यादव को चिंताजनक स्थिति में देवघर रेफर कर दिया गया है। मो. रहमद मियां की मौत इलाज के दौरान हो गई।
दो लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची चंद्रमंडीह पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए घटना स्थल से दस किलोमीटर दूर माधोपुर के निकट आरोग्य आश्रम के पास से पकड़ लिया।

Related posts

एकतरफा प्रेम में पागल जीजा ने साली को मारी गोली

Srishti vishwakarma

बिहार में जंगलराज, पत्रकार को 3 घंटे तक पीटा

bharatkhabar

पत्रकार हत्याकांड : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए शहाबुद्दीन

Ankit Tripathi