September 8, 2024 6:01 am
featured Breaking News देश पंजाब

3 अगस्त तक भगवंत मान की संसद में एंट्री बैन

Bhagwant Maan 01 3 अगस्त तक भगवंत मान की संसद में एंट्री बैन

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान द्वारा सुरक्षा उल्लंघन मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है। मान के 3 अगस्त तक संसद आने पर रोक लगा दी है। सुमित्रा महाजन ने सदन में कहा, “आप के सांसद भगवंत मान के वीडियो की जांच के लिए एक नौ सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सदन में दर्ज करेगी।”

Bhagwant Maan 01

सुमित्रा महाजन ने फैसला हो जाने तक भगवंत मान को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने की भी सलाह दी। गौरतलब है कि पंजाब से सांसद भगवंत मान ने अपने घर से संसद तक की यात्रा का एक वीडियो तैयार किया था। इस वीडियो में संसद की विभिन्न सुरक्षा चौकियां भी शामिल हैं। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। उनके इस कदम को संसद परिसर की सुरक्षा के लिए खतरनाक माना जा रहा है।

हालांकि, मान ने लोकसभा अध्यक्ष से माफी मांग ली थी और वीडियो को फेसबुक से भी हटा दिया था।

Related posts

दुनिया को कोरोना में फंसाकर 10 हजार रूपये किलो बिकने वाले इन चूहों को क्यों मार रहा चीन?

Mamta Gautam

मोदी कैबिनेट में अजय मिश्र टेनी, संसद रत्‍न अवार्डी का जानिए सियासी सफर

Shailendra Singh

UP: बीएड/डीएलएड, TET धारक मृतक आश्रितों को मिलेगी शिक्षक की नौकरी     

Shailendra Singh