हेल्थ

चुकंदर के जूस के हैं जबरदस्त फायदे, ठीक हो जाएगी कई बीमारियां

नई दिल्ली। चुकंदर को अक्सर सलाद के बीच रखा जाता है क्योंकि चुकंदर खाने के बहुत फायदे हैं।चुकंदर के तो इतने फायदे हैं कि अगर इसका जूस पी लिया जाए तो शरीर में कई तरह की बीमारी ठीक हो सकती है।आपको बताते हैं कि चुंकदर के जूस के क्या फायदे हैं।

 

juice चुकंदर के जूस के हैं जबरदस्त फायदे, ठीक हो जाएगी कई बीमारियां

जिन लोगों में खून की कमी हो जाती है, उन्हें सबसे पहले चुकंदर का सेवन करने के लिए कहा जाता है। फिर भले इसे सीधा ग्रहण किया जाए या फिर इसका जूस बनाकर पीया जाए, यह दोनों ही तरीकों से फायदेमंद सिद्ध होता है।डॉक्टरों का मानना है कि चुकंदर का जूस तेजी से असर दिखाता है। लेकिन इसका जूस हर किसी को स्वादिष्ट नहीं लगता और इसे स्वादानुसार बनाने के लिए शक्कर या अन्य चीजें मिलाई जाती हैं।

रोज सुबह एक गिलास चुकंदर के रस में एक चम्मच शहद डालकर पीने से बॉडी को भरपूर आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। यह जूस शरीर के टॉक्सिन्स को भी बाहर कर देता है।चुकंदर में चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से बॉडी कॉलेस्ट्राल को कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है। यह जूस एनीमिया और हार्ट प्रॉब्लम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

Related posts

कोरोना की रोकथाम के लिए हर जतन कर रही योगी सरकार, जानिए क्या हैं नए निर्देश

Aditya Mishra

क्या गर्मी की वजह से इम्यूनिटी हो रही है डाउन ? तो अपनाएं चुस्त रहने के कुछ टिप्स

pratiyush chaubey

क्या है महिलाओं में शीघ्रपतन की समस्या,जाने क्या कहते हैं शोध

Mamta Gautam