featured देश

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला ने दिया इस्तीफा

barkha shukla दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह पार्टी से जुड़ी रहेंगी। पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

barkha shukla दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से बरखा शुक्ला ने दिया इस्तीफा

माकन पर आरोप-

बरखा शुक्ला ने न सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। बरखा ने कहा, ‘अजय माकन ने बदतमीज़ी की, बदजुबानी की, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिए गए।

राहुल पर वार:-

बरखा का कहना है टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से बात की गई लेकिन राहुल गांधी ने भी हमारी बात नहीं सुनी। राहुल पर तीखा हमला करते हुए बरखा ने कहा कि उनसे पार्टी संभल नहीं रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की कथनी और करनी पर भी सवाल उठाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता इन दिनों दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं। दो दिन पहले पूर्व दिल्ली प्रदेश अरविंदर सिंह लवली ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भी माकन पर कई आरोप लगाए थे।

Related posts

सपा नेता ने कसा तंज, अगर किसी की सुहागरात होती तो बीजेपी कहती क्यों मना रहे हो?

Breaking News

उत्तर कश्मीर में हिमस्खलन से चार की मौत, नौ लोग अभी भी लापता

Breaking News

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर चढ़ा पानी, ट्रेनों का परिचालन बंद

Nitin Gupta