मनोरंजन

दर्शकों को भा गई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ पहले दिन 12 करोड़ की हुई कमाई

badri दर्शकों को भा गई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' पहले दिन 12 करोड़ की हुई कमाई

मुंबई। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में बनी वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ की बाक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत हुई। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की। ये फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ बनी है। 15 करोड़ का बजट पब्लिसिटी और प्रमोशन का रहा। फिल्म के पहले दिन के कारोबार के बाद फिल्मी कारोबार के जानकार मान रहे हैं कि पहले वीकंड तक ये फिल्म 35-40 करोड़ तक कारोबार कर सकती है। ऐसा हुआ, तो फिल्म एक सप्ताह के अंदर अपने बजट की लागत वसूल कर लेगी।

badri दर्शकों को भा गई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' पहले दिन 12 करोड़ की हुई कमाई

फिल्मी कारोबार के जानकारों का कहना है कि महानगरों के युवा दर्शक यूपी के छोटे शहर की इस लव स्टोरी को पसंद कर रहे हैं। जानकारों का ये भी मानना है कि विशाल भारद्वाज की रंगून को मिली नाकामयाबी का फायदा इस फिल्म को मिला है। वरुण और आलिया की जोड़ी ने ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के बाद एक बार फिर अपना जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। अगले शुक्रवार को भी किसी बड़ी फिल्म के रिलीज न होने का फायदा इस फिल्म को मिल सकता है। हालांकि अभी कारोबार के जानकार ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ के सौ करोड़ के क्लब तक पंहुचने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

Related posts

अगले साल शादी करेंगी मिरांडा केर

Anuradha Singh

क्या आपने देखा दंगल गर्ल फातिमा का ये हॉट बिकनी लुक

Rani Naqvi

अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन के साथ अपहने रिश्ते को लेकर खुलकर बोली मलाइका

Rani Naqvi