मनोरंजन

आयशा टाकिया करने जा रही ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी लेकिन नहीं करेंगी फिल्म में काम

ayesha आयशा टाकिया करने जा रही ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी लेकिन नहीं करेंगी फिल्म में काम

मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख रहे विवादित नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूर हो चुकी आयशा टाकिया एक बार फिर ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी करने जा रही हैं। उनको एक म्यूजिक वीडियो ‘जिंदगी ये जिंदगी’ में फीचर किया गया है। जिसके बाद अब आयशा टाकिया म्यूजिक के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है।

ayesha आयशा टाकिया करने जा रही ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी लेकिन नहीं करेंगी फिल्म में काम

आज इस सिंगल गाने के म्यूजिक एलबम का पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें आयशा टाकिया नजर आ रही हैं। इस एलबम का निर्देशन लवली सिंह ने किया है। अतीत में लवली सिंह आयशा के साथ फिल्म भी बना चुके हैं। उनकी फिल्म ‘क्या लव स्टोरी है’ में तुषार कपूर के साथ आयशा की जोड़ी ने काम किया था और अब आयशा टाकिया दूसरी बार लवली सिंह के साथ काम करने जा रही हैं।

लवली सिंह ने संकेत दिया है कि वे जल्दी ही आयशा के साथ फिल्म भी बनाने जा रहे हैं, जो एक महिला प्रधान होगी। आयशा टाकिया हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब अपने होठों की सर्जरी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई हुई थी। सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ के बाद आयशा ने किसी फिल्म में काम नहीं किया और बेटे के जन्म के बाद वे अपने परिवार में ज्यादा बिजी रहती हैं।

Related posts

कपिल नहीं पचा पा रहे स्टारडम -शो के एक्टर ने कहा..

mohini kushwaha

आलिया भट्ट की राजी, पहले दिन इतने करोड़ की उम्मीद

mohini kushwaha

अपने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं माधुरी

bharatkhabar