यूपी

रेप की कोशिश पर काटा गुप्तांग

sajhanpur 1 रेप की कोशिश पर काटा गुप्तांग

शाहजहांपुर। यूपी मे रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। जहां एक महिला से उसके ही जेठ ने रेप करने की कोशिश की। बचाव मे महिला ने अपने जेठ का ही काट दिया। जिससे आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को शहर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसके बाद मोका पाते ही महिला अपने घर से निकल गई उसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच शुरू कल दी है।

sajhanpur 1 रेप की कोशिश पर काटा गुप्तांग

घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र की है यहां की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से उसके जेठ ने बीती रात मौका पाते ही रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद बचाव मे बहु ने अपने जेठ नन्हे लाल का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद महिला वहां से अपने पङोस के घर मे चली गई और पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल हालत मे आरोपी नन्हे लाल को एक प्राईवेट नर्सिंग हो मे भर्ती कराया है पीड़िता के परिजनों की माने तो महिला बीती रात अपने कमरे मे लेटी थी। पीड़िता की एक तीन साल की बच्ची है उसका पति हरियाणा मे मजदूरी करता है। जिसकी वजह से महिला घर मे अकेली थी। तभी कमरे के बाहर सो रहे उसके जेठ ने मौका पाते ही कमरे मे घुस गया। और रेप करने की कोशिश करने लगा बचाव मे बेबस महिला ने हसिए से अपने जेठ का गुप्तांग काट दिया। उसके बाद महिला अपने घर अपनी बच्ची को लेकर पङोस के घर मे चली गई और पुलिस को सूचना दी। वही घायल आरोपी को प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है आरोपी नन्हे लाल के सात भाई है आरोपी तीन भाईयों से बङा है। आरोपी नन्हे लाल की उम्र तीस साल है उसकी नौ साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उसकी कोई औलाद नही थी। बताया जा रहा है 6 महिने पहले उसकी पत्नी भी घर से भाग गई। जिसके बाद उसने ऐसी हरकत को अंजाम दिया।

एसपी सिटी कमल किशोर की माने तो बीती रात महिला से उसके जेठ ने रेप करने की कोशिश की थी बचाव मे महिला ने हसिए से उसका गुप्तांग काट दिया है आरोपी अस्पताल मे भर्ती है पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rp Abhishek Singh Chauhan Shahjahanpur up रेप की कोशिश पर काटा गुप्तांगअभिषेक सिंह, संवाददाता

Related posts

लखनऊ में संघ की समन्वय बैठक शुरू, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले व अरुण कुमार होंगे शामिल

Shailendra Singh

विपक्ष के लिए जो नामुमकिन था पीएम मोदी ने उसे किया मुमकिन – सीएम योगी

Rahul

सीएम योगी बोले- सब बढ़ो आगे बढ़ो

Pradeep sharma