featured Breaking News देश बिहार राज्य

नीतीश कुमार पर हमला सोची-समझी साजिशः सुशील मोदी

shushil modi नीतीश कुमार पर हमला सोची-समझी साजिशः सुशील मोदी

पटना। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बक्सर में हुए हमले पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बड़ा बयान दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि ये हमला आरजेडी और शराब माफिया की मिलीभगत से हुआ है।उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा है।

 

shushil modi नीतीश कुमार पर हमला सोची-समझी साजिशः सुशील मोदी

सुशील मोदी ने जेल में सजा काट रहे लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कभी शराबबंदी के पक्ष में हाथ थामे खड़े थे वो आज शराब माफिया के साथ हो गए।उन्होंने कहा कि ये बदले के तहत रची गई साजिश थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने बक्सर के नंदन गांव से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की थी। इसी का बदला लेने के लिए मुख्यमंत्री पर हमला करवाया गया। उन्होंने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि गांव के दोनों वार्ड तक बिजली पहुंच चुकी है और घरों में नल का पानी मिल रहा है, विपक्ष शराब माफियों का साथ देने में लगा हुआ है।

Related posts

MCD Election Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 2 बजे तक हुआ 30 प्रतिशत मतदान

Rahul

14 फरवरी 2022 का राशिफल: जिम्मेदारियों के बढ़ने से जीवन में आएगा बदलाव, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

बर्गर खाने से पहले हो जाए सावधान-हो सकता है ये नुकसान

mohini kushwaha