फतेहपुर। यूपी के मुखिया एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन कर मनचलों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मनचले हर रोज नई नई घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। यहां वर्मा चौराहे के पास मार्केटिंग करने निकली एक महिला की मनचले लड़कों ने जमकर पिटाई कर दी और जब तक लोगों की भीड़ पहुंचती यह लड़के वहां से भाग निकले।
महिला ने इस घटना की सुचना 100 डायल को दी जिसके बाद 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद चली गई। पीड़ित महिला ने बताया की यह लड़के हमारे पड़ोस में आकर आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी किया करते है। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों का विरोध उसने कई बार किया है। ऐसे में महिला से खुन्नस खाए लड़ने ने उसके साथ मारपीट की है। महिला ने बताया कि उसके गले से सोने की चैन लेकर बदमाश फरार हो गए।
महिला ने बताया कि यह लड़के भाजपा कार्यकर्ता हैं, वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है की यह मामला महिला के साथ मारपीट का है छेड़खानी की ऐसी कोई बात फिलहाल प्रकाश में नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की अभी तक तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो उसी अनुसार जांचकर उचित कार्रवनाई की जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है यूपी सीएम योगी के कार्यकर्ता अगर इस तरह की हरकत करेंगे तो कैसे एंटी रोमियो का मिसन पूरा होगा।