जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र में रविवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश के पूर्वी प्रांत पापुआ में इंडोनेशियाई वायु सेना द्वारा संचालित एक हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इंडोनेशिया के वायुसेना प्रमुख एगस सुप्रियतना ने बताया कि दुर्घटना का कारण खराब मौसम हो सकता है। यह विमान तिमिका शहर से वामेना में खाद्य आपूर्ति लेकर जा रहा था। अपने गंतव्य के पास पहाड़ी क्षेत्र में यह दुर्घटना का शिकार हो गया। सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में तीन पायलट और 10 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।