मनोरंजन

परिणीति बनेंगी पिंकी तो अर्जुन कपूर संदीप बनने को तैयार

arjun परिणीति बनेंगी पिंकी तो अर्जुन कपूर संदीप बनने को तैयार

मुंबई। यशराज बैनर तले बनी फिल्म में पिछली बार बिंदू बनने के बाद परिणीति चोपड़ा अब पिंकी बनने जा रही हैं। खबर मिली है कि दिबाकर बनर्जी की नई फिल्म शुरू होने जा रही है, जिसका टाइटल संदीप और पिंकी फरार रखा गया है। इसमें पिंकी के रोल में परिणीती के साथ संदीप के रोल में अर्जुन कपूर को कास्ट किया गया है।

arjun परिणीति बनेंगी पिंकी तो अर्जुन कपूर संदीप बनने को तैयार

बता दें कि निर्देशक हबीब फैजल की फिल्म इश्कजादे में ये दोनों पहले एक साथ काम कर चुके हैं। इश्कजादे से अर्जुन कपूर को लांच किया गया था, जबकि लेडीज वर्सेस रिकी बहल के बाद ये परिणीति चोपड़ा के करिअर की दूसरी फिल्म थी। दिबाकर के साथ ये दोनों पहली बार साथ काम करेंगे।  दिबाकर की ओर से फिल्म की कहानी को लेकर संकेत दिया गया है कि ये फिल्म दो ऐसे लोगों के बारे में है, जो एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते, लेकिन एक दूसरे के बिना उन दोनों का गुजारा भी नहीं होता। इस फिल्म को थ्रिलर फारमेट में बनाया जाएगा और इस साल के अंत तक शुरू करके अगले साल मई में रिलीज किया जाएगा।

वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति दोनों को हाल ही में बाक्स आफिस पर झटके लगे, जब दोनों की फिल्में बाक्स आफिस पर ढेर हो गईं। अर्जुन कपूर को बालाजी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड से झटका लगा, तो परिणीति की फिल्म मेरी प्यारी बिंदू सुपर फ्लाप साबित हुई। अर्जुन कपूर 28 जुलाई को फिर से परदे पर लौट रहे हैं। इस बार मुबारकां में उनके साथ पहली बार अर्जुन के चाचा अनिल कपूर होंगे। अनीस बज्मी की इस मसालेदार पंजाबी तड़के वाली फिल्म में अर्जुन कपूर का डबल रोल है और हीरोइनों के रोल में इलयाना डिक्रूज और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी हैं।

Related posts

कैटरीना ने बताया रणबीर को बूरा निर्माता

Rani Naqvi

संजय लीला भंसाली की पद्मावती का जौहर

piyush shukla

रिमो के साथ एबीसीडी-3 में भी दिखेगा प्रभुदेवा का जलवा

Rani Naqvi