मुंबई। आखिर एक आंख से कोई पूरी दुनिया को कैसे देख सकता है? पाइरेट्स अपनी एक आंख से कैसे देखता होगा। ऐसी ही कुछ सवाल इस समय बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मन में आ रहे है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब आप ये सोच रहे होंगे कि अर्जुन को अचानक क्या हो गया? तो चलिए उन्हीं की जुबानी सुनिए उनकी आप बीती क्या है?
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर को शेयर करते हुए लिखा, अब मैं जान सकता हूं आखिर एक आंख से पाइरेट्स दुनिया को कैसे देखता होगा। देखने में जितना लग रहा है उतना नहीं है बस थोड़ी सी आंख में चोट लगी है।
हालांकि एक्टर ने इस हादसे को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इस चोट को मामूली बताते हुए कहा कि वे आराम कर रहे हैं और जल्दी ही एक्शन में आ जाएंगे। पिछले साल रॉक ऑन-2 और कहानी-2 के बाद अर्जुन रामपाल जल्दी ही फिल्म डैडी में नजर आने वाले हैं, जो मुंबई के कथित सरगना डॉन अरुण गवली की जिंदगी पर बनी है। अरुण गवली को उनके गैंगवाले डैडी कहकर ही बुलाते हैं।