मनोरंजन

‘मुबारकां’ में अनिल कपूर बने कूल सिख, तस्वीरें वायरल

anil 'मुबारकां' में अनिल कपूर बने कूल सिख, तस्वीरें वायरल

मुंबई। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म मुबारकां में अनिल कपूर एक सिख किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म में उनके लुक का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें वे सिख गेटअप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले अनिल कपूर ने नो प्राब्लम और बीवी नंबर वन फिल्मों के गानों में सिख गेटअप रखा है, लेकिन ये पहला मौका है, जब वह फिल्म में इस तरह का कैरेक्टर करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर पहली बार अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

anil 'मुबारकां' में अनिल कपूर बने कूल सिख, तस्वीरें वायरल

अर्जुन कपूर फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर के साथ रत्ना शाह पाठक को कास्ट किया गया है। पहले इस रोल में अमृता सिंह को लिया गया था, लेकिन किसी वजह से अमृता अलग हो गईं और उनकी जगह रत्ना पाठक शाह को लिया गया। पीकू के बाद सोनी पिक्चर इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज दो हीरोइनें हैं।

Related posts

Raju Srivastava Death: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, जानें गजोधर भैय्या का करियर

Rahul

Pathan Release: ‘पठान’ ने रचा इतिहास, 5200 स्क्रींस पर दिखाई गई फिल्म

Rahul

केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए मसीहा बना बॉलीवुड, फैंस से भी किया मदद का अनुरोध

mohini kushwaha