यूपी

महागठबंधन पर बरसे अमित शाह, फिर दोहराई पुरानी बातें

amit shah 6 महागठबंधन पर बरसे अमित शाह, फिर दोहराई पुरानी बातें

महराजगंज। पांचवें चरण के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए सिसवा विधान सभा के निचलौल कस्बे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाग्य बदलने को तैयार रहिये। कमल पर बटन दबाइए, निश्चित रूप से भाग्य बदलेगा। प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘लूट, हत्या, दुष्कर्म के मामले में यूपी नम्बर एक पर है।’

amit shah 6 महागठबंधन पर बरसे अमित शाह, फिर दोहराई पुरानी बातें

महागठबंधन को बनाया निशाना

विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कई रैलियों में बोली जा चुकी लाइनों को दोहराते हुए कहा कि गठबंधन के एक नेता अखिलेश यादव से बाप परेशान है तो राहुल गांधी से मां परेशान है। इन दोनों से यूपी परेशान है।

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहे हैं आपने ढाई साल में क्या किया। क्या राहुल ने अपने नाना, पिता, मां व अपनी पार्टी से यह सवाल कभी पूछा है कि साठ वर्षो के दौरान आपने क्या किया। उनके शासन काल में देश पिछड़ गया, प्रदेश पिछड़ गया। आखिर, इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

अमित शाह ने कहा कि अखलेश यादव कहते हैं मैं सुधर गया हूं। जिस पार्टी में गायत्री प्रजापति, मुख्तार अंसारी व आजाम खान जैसे लोग हैं, उस पार्टी से प्रदेश का क्या भला होगा? वह पार्टी कैसे सुधर सकती है? यदि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों, गरीबों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। पूर्वांचल समेत प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति का प्रमाण अब हमें नहीं देना है। यदि पाकिस्तान से गोली आती है तो भारत के जवान उसका जवाब गोला से दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा के शासन काल में गुंडे-माफिया गरीबों की जमीन हथिया रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो ऐसे लोगों पर सख्त कर्रवाई होगी। ढाई साल के शासन काल में केंद्र की भाजप सरकार ने जितना कार्य किया उतना कार्य अब तक नहीं हुआ था, वह देश व दुनिया के लिए नजीर है।

उन्होंने सपा की प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र द्वारा यूपी के विकास के लिए भेजे गए पैसे का प्रदेश की सपा सरकार ने दुरूपयोग किया है। यह जाँच का विषय है। हम ऐसा करने पर विचार करेगे।

Related posts

मुलायम के बाद, अखिलेश ठोकेंगे साइकिल पर दावा

kumari ashu

पत्रकार पर जीआरपी ने किया हमला, सामाजिक कार्यकर्ताओं की चेतावनी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो थाने में भर देंगे जानवर

bharatkhabar

शीला के दिए ‘करो या मरो’ नारे पर सपा भड़की

bharatkhabar