featured देश राज्य

खतरे में अंबेडकर का संविधान: राहुल गांधी

rahul gandhi

नई दिल्ली| कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा पर झूठ की राजनीति करने के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा सच का साथ दिया है। आज के समय में बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खतरे में है। उस संविधान पर हमला हो रहा है| ये देखना दुखद है| लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें।

rahul gandhi
rahul gandhi

बता दें कि उनका कहना है कि बीजेपी लगातार झूठ के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के खिलाफ हमले हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम भले ही हार जाएं, लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेंगे। राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बलिदान त्याग कर कांग्रेस को खड़ा किया है। पार्टी के नेता ने देश को संविधान दिया है। हालांकि कुछ ताकतें आज उससे छेड़छाड़ करना चाहती हैं। कांग्रेस ये कभी होने नहीं देगी।

Related posts

महारैली में बोले गुलाम नबी आजाद, ‘नीतीश कु्मार नहीं, शरद यादव हैं जेडीयू’

Pradeep sharma

जाकिर पर गृहमंत्री का बयान कहा: भाषणों की चल रही है जांच

bharatkhabar

केंद्रीय विद्यालयों में हिंदी में प्रार्थना, कोर्ट ने पूछा क्या प्रर्थाना से दिया जा रहा हिंदू धर्म को बढ़ावा?

Breaking News