चंड़ीगढ़। एक बार फिर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू तथा आवाज-ए-पंजाब राजनीतिक मोर्चे के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से इत्तेफाक रखने वाले सिद्धू तथा अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत है। सिद्धू तथा आवाज-ए-पंजाब राजनीतिक मोर्चे के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई रोक नहीं है।
अपने सवाल पर बिफर अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं नहीं जानता कि यह सवाल मुझसे बार-बार क्यों पूछा जाता है। जबकि इस मुद्दे पर उनका रुख शुरुआत से ही स्पष्ट रहा है। जब सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था, तब शायद मैं वह पहला व्यक्ति था, जिसने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होना चाहिए।
चाहे वह सिद्धू हों या बैंस ब्रदर या परगट सिंह, उनके लिए मेरी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोग हैं, जिनकी जड़ें कांग्रेस में रही हैं और वे बहुत ज्यादा दिनों तक कांग्रेस से अलग नहीं रह सकते।