featured देश

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

Children's day

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम राजनेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 128 जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा, ‘‘हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर उन्हें नमन।

Children's day
Children’s day

बता दें कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देश को शुभकामनाएं।’’ एक अन्य ट्वीट संदेश उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। फिलीपींस की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। साथ ही इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस, बाल दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है और साथ ही शुभकामनाएं भी दी।

वहीं इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन पहुंचे और प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

Related posts

विद्या को लगा ‘डेंगू का डंक’, शाहिद को नोटिस

Rahul srivastava

योगी सरकार का एक्‍शन, बस्‍ती के SP का ट्रांसफर और दो सस्‍पेंड, जानिए पूरा मामला  

Shailendra Singh

भारतीय एक्ट्रेस से US में एक दंपत्ति करवाता था देह व्यापार

mahesh yadav