यूपी

पांचवे चरण के लिए तैयार है चुनावी रण, कई सीटों पर मैदान में नामी चेहरे

bst 1 पांचवे चरण के लिए तैयार है चुनावी रण, कई सीटों पर मैदान में नामी चेहरे

बस्ती। पांचवे चरण के चुनाव के लिए बस्ती में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना हो चूकी है। जिला प्रशासन ने जिले की पांचो विधान सभाओं में निष्पक्ष चुनाव के लिये सारे इंतजामात पूरे कर लिए हैं। 1956 स्थलों के लिए पार्टिया रवाना हो चुकी है जिसमें 178 संवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया। 27 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है।

bst 1 पांचवे चरण के लिए तैयार है चुनावी रण, कई सीटों पर मैदान में नामी चेहरे

जिले में तीन जोनल 16 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 70 कंपनी सैनिक बल तैनात किये गए है। बस्ती सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, रुधौली और महादेवा विधान सभा में कुल मतदाता 1810136 है जिसमें पुरुष 980254 व 829740 महिला तथा 142 अन्य मतदाता है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिले की अगर महत्वपूर्ण सीटों की बात करे तो सबसे महत्वपूर्ण हरैया है जहाँ पिछली सरकार में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी से राज किशोर सिंह मैदान में है वहीं बसपा के उम्मीदवार विपिन शुक्ल व भाजपा के प्रत्याशी अजय सिंह से भी मैदान में है।

जिले की दूसरी महत्वपूर्ण सीट कप्तानगंज है जहाँ से पिछले 5 बार से विधायक रह चुके राम प्रसाद चौधरी मैदान में है। इनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह से है। जो कि 2 बार निर्दल विधायक रह चुके है। जिले की तीसरी महत्वपूर्ण सीट महादेवा विधानसभा है। जिसका अपना अलग स्थान है यहाँ से जीता विधायक प्रदेश में अपनी सरकार बनाता है। यहाँ मुख्य मुकाबला सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे राम करन आर्य व भाजपा के उम्मीदवार रविसोनकर एवम बसपा से विधायक रहे दुधराम में है।

rp rakesh giri basti पांचवे चरण के लिए तैयार है चुनावी रण, कई सीटों पर मैदान में नामी चेहरे -राकेश गिरी

Related posts

बाबा विश्वनाथ की ‘गौना बारात’ में उमड़ा जनसमूह, उड़ते रंगों से माहौल हुआ होलीमय

Aditya Mishra

फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा

Vijay Shrer

बरेली: विधायक पप्‍पू भरतौल ने किया निर्माण कार्यों का शिलान्‍यास, कहा- भाजपा सरकार में हो रहा सर्वाधिक विकास  

Shailendra Singh