मनोरंजन

ट्विटर पर आलिया के हुए 90 लाख फॉलोवर

Alias 90 million followers on Twitter ट्विटर पर आलिया के हुए 90 लाख फॉलोवर

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट को ट्विटर पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 90 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभिनेत्री इससे बेहद खुश हैं। आलिया ने ट्वीट किया,आप लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद। 90 लाख लोगों का प्यार सच में अभिभूत करने वाला है। हमेशा मनोरंजन और खूब सारा प्यार बिखेरने की उम्मीद करती हूं।

alias-90-million-followers-on-twitter

फिल्मकार महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया (23) ने बाल कलाकार के रूप में थ्रिलर फिल्म ‘संघर्ष’ में संक्षिप्त भूमिका निभाया था। बड़ी होने पर उन्होंने करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुन धवन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

आलिया ‘हाइवे’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘कपूर एंड संस’ और उड़ता पंजाब आदि फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की शौकिन हैं और अक्सर अपनी पेशेवर व निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। आलिया भट्ट जल्द ही गौरी शिंदे की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी।

Related posts

जब सपना चौधरी ने फेरा गालों पर हाथ, तो होने लगी नोटों की बारिश, देखें अजब डांस का गजब वीडियो

mohini kushwaha

सुहाना खान का ‘गेम’ वीडियो, हो रहा है हुआ वायरल

mohini kushwaha

सोशल मीडिया पर आलोचना से परिजन होते हैं निराश : नील

bharatkhabar