वीडियो

‘जॉली एलएलबी2’ का ट्रेलर रिलीज…अक्षय लड़ेंगे सबसे बड़ा केस

play battan 6 'जॉली एलएलबी2' का ट्रेलर रिलीज...अक्षय लड़ेंगे सबसे बड़ा केस

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्मों का इंतजार हमेशा से ही उनके फैन्स को रहता है। और आज उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। खिलाड़ी कुमार ने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी का 2 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर को लॉन्च करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, जॉली आ गया…लड़ेगा उसका सबसे बड़ा केस। ये रहा जॉली 2 का ट्रेलर उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा।

 

2 मिनट 37 सेकेण्ड के इस ट्रेलर में आपको बेहतरीन डॉयलॉग के साथ दमदार अदाकारी का तड़का देखने को मिलेगा। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार वकील की भूमिका में नजर आ रहे है जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी भी नजर आ रही है। ये फिल्म 2013 में आई जॉली एलएलबी का सीक्वल है जिसमें अरशद वारसी के साथ अमृता राव नजर आई थी वहीं इस फिल्म में अक्षय के साथ हूमा कुरैशी दिखाई देंगी। सुभाष कपूर ने इस फिल्म को लिखा है जो कि 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related posts

दिशा पटानी की जबरदस्त छलांग का वीडियो बार बार देख रहें हैं लोग, आपने देखा क्या

mohini kushwaha

जब मोदी ने मिलाया केजरीवाल और नीतीश से हाथ (वीडियो)

bharatkhabar

भारतीय सेना का यह वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

kumari ashu