featured देश यूपी

कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर छोड़ा

allsdkf कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर छोड़ा

बुधवार को औरैया में हुए बवाल के बीच गुरुवार को यहां जाने के लिए निकले सपा अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है। पुलिस ने अखिलेश यादव को उन्नाव एक्सप्रेस-वे हिरासत में लिया था वह कानपुर तथा कन्नौज पुलिस को चकमा देकर उन्नाव जा रहे थे। कानपुर से लेकर कन्नौज तक पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में लेने की तैयारी थी। लेकिन अखिलेश यादव को जैसे ही हिरासत में लिया गया तो उनके समर्थकों में खासा रोष देखा गया। गुस्साएं सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। जोरदार प्रदर्शन के बीच पुलिस ने मामले को देखते हुए अखिलेश यादव को छोड़ दिया।

allsdkf कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर छोड़ा
akhilesh yadav

दरअसल बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव में पर्चा भरने को लेकर बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर झड़प हो गई थी। झड़प इस कदर बढ़ गई थी कि दोनों के बीच में पथराव भी हुआ था और काफी क्षति भी पहुंची थी। उपचुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से दीपू सिंह तथा सपा की तरफ से सुधीर यादव ने पर्चा भरा। इस दौरान पुलिस सपा विधायकों ने पिटाई करने का आरोप लगाया था, पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हिरासत में लिया था।

आपको बता दें कि यहां पर उपचुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राजवीर सिंह के खिलाफ अविश्वास पत्र पास होने के बाद हो रहा है और बुधवार को नामांकन का दिन था। बीजेपी की तरफ से दीपू सिंह ने अपने काफिले के साथ दो सेट में पर्चा भरा। नामांकन के दिन पुलिस ने नामांकन कक्ष से 20 किलोमीटर के दायरे में पहले से ही पहरेदारी बढ़ा दी थी। लेकिन देखने वाली बात यह है कि सपा से सुधीर यादव के खिलाफ हाल ही में रेप का केस भी दाखिल किया गया था जिसमें वह वांछित हैं। चुनाव में सुधीर यादव और बीजेपी से दीपू सिंह आमने सामने हैं।

लेकिन रेप केस में वांछित चल रहे सुधीर यादव को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है, कि खबर जैसे ही सपा कार्यकर्ताओं को मिली तो उसके बाद सपा कार्यकर्ता एकजुट हो गए। जिसके बाद बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। आपको बता दें कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरेया कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था जिसके बाद गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और हंगामे को देखते हुए पुलिस ने अखिलेश यादव को छोड़ दिया।

Related posts

दिल्ली सीएम का बयान कहा, जल्द खत्म होगा दिल्ली में पानी का संकट

Ankit Tripathi

कल्याण सिंह का हाल जानने लखनऊ आएंगे राजनाथ सिंह, जानिए पूरा शेड्यूल

Shailendra Singh

पहले चरण में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानने वाले अब स्वयं को वोटकटवा मान रहे हैं: मोदी

bharatkhabar