यूपी

अखिलेश ने मोदी के बयान पर किया पलटवार

akhlieh अखिलेश ने मोदी के बयान पर किया पलटवार

लखीमपुर खीरी। प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही सभी पार्टियों के नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गय़ा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंधी चलने के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पता नहीं यह किसने बता दिया। इस बार भाजपा को हराने और सपा-कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आंधी चल रही है।

akhlieh अखिलेश ने मोदी के बयान पर किया पलटवार

उन्होंने सिधौली में कहा कि समाजवादियों ने बड़ी-बड़ी आंधी देख ली है। हम समाजवादी आंधी से टकरा कर सरकार बनाने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि जो आंधियों से टकराता है, उसी का सम्मान होता है। हम आंधियों से टकरायेंगे। अखिलेश ने कहा कि साइकिल चलाने वाले जब विपरीत हवा होती है, तब भी साइकिल चला लेते हैं।

नोटबन्दी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के लोग पता नहीं कौन सी बात कर रहे हैं, इनसे सावधान रहना। इन्होंने पूरे देश को लाइन में लगा दिया गया। इस दौरान लोगों की मौतें हुईं, लेकिन केन्द्र सरकार ने कुछ नहीं किया, जबकि सपा सरकार ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये दिए। उन्होंने दो हजार के नए नोट पर तंज कसते हुए कहा कि सिधौली के लोगों से ही इस बारे में पूछ लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि दो हजार का नोट चूरन वाला लगता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले केन्द्र सरकार बनने पर 15 लाख नहीं सही 15 हजार ही खातों में डाल देते। अखिलेश ने कहा कि सिधौली की जनता ने कभी समाजवादियों को निराश नहीं किया। इस बार भी जनता समाजवादियों को सरकार बनाने का मौका दे। उन्होंने कहा कि जो काम शुरू हुआ, उसकी रफ्तार बनी रहे, इसके लिए सपा सरकार का आना जरूरी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर भाजपा को सरकार बनाने नहीं देंगे। अब तो कांग्रेस भी साथ है और लोगों को भरोसा है कि इस बार हमारे गठबन्धन की सरकार बनेगी।

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने 102, 108 एम्बुलेंस दी। बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया। हम बेटियों को विद्याधन दे रहे हैं। अगली सरकार बनने पर 01 करोड़ महिलाओं को 01 हजार रुपये की पेंशन दी जायेगी। इसके अलावा 10वीं और 12वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के साधन कराने के लिए भी उपाय किए जायेंगे। अखिलेश ने कहा कि हम प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहे हैं। पुलिस में भी 01 लाख भर्ती की जाएंगे। केवल 10 वीं और 12वीं की मार्कशीट के साथ दौड़ पूरी करके युवा भर्ती हो सकेंगे। किसी तरह का इन्टरव्यू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां से भले ही सपा प्रत्याशी मनीष चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन ये चुनाव हमारा है। इसलिए हमारा नुकसान मत करना।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए टीम 11 के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक

sushil kumar

Padma Vibhushan Award: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण, अखिलेश यादव परिवार संग रहेंगे मौजूद

Rahul

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विशेष कार्यक्रम, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रहीं मौजूद

Aditya Mishra