मनोरंजन

ऐश्वर्या राय के पिता की हालत स्थिर, जल्द लौट सकते हैं घर

aish 1 ऐश्वर्या राय के पिता की हालत स्थिर, जल्द लौट सकते हैं घर

मुंबई। कुछ समय पहले हालत गंभीर होने के चलते बच्चन परिवार की बहू, ऐश्वर्या के पिता कृष्णाराज को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो अब उनके पिता की हालत स्थिर है और आशा की जा रही है कि वो जल्द ही घर लौटेंगे। डाक्टरों की टीम के साथ-साथ ऐश्वर्या और अभिषेक भी लगातार उनके साथ हैं। दुबई छुट्टियां बिताने गईं ऐश्वर्या पिता की सेहत खराब होने की खबर पाकर तुरंत मुंबई लौट आईं।

aish 1 ऐश्वर्या राय के पिता की हालत स्थिर, जल्द लौट सकते हैं घर

अभिषेक बच्चन अमेरिका गए थे। खबर मिल रही है कि वे भी मुंबई लौट आए। अमिताभ बच्चन डॉक्टरों के संपर्क में हैं।  72 साल के कृष्णाराज राय को लेकर जनवरी से ही संकेत मिल रहे थे कि उनकी तबियत ठीक नहीं है।

बीच में भी कुछ दिनों के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले सप्ताह तबियत खराब होने पर फिर से उनको अस्पताल ले जाया गया और कल उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर उनकी बीमारी को लेकर खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। परिवार के आग्रह पर डॉक्टरों ने निजता का हवाला देकर उनकी बीमारी को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनके फेफड़ो में कुछ समस्या है।

Related posts

निर्भया के दोषियों की फांसी के रूकने पर मल्लिका शेरावात ने दिया बयान, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

‘मणिकर्णिका को लेकर घिरी कंगना रनौत, खुद संभाल रही हैं डायरेक्शन की कमान

mohini kushwaha

बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ, नजर आने वाले हैं ये फेमस चेहरे

Kalpana Chauhan