मनोरंजन

ऐ दिल है मुश्किल के बाद अब इस फिल्म में नज़र आएंगी ऐश्वर्या

hj ऐ दिल है मुश्किल के बाद अब इस फिल्म में नज़र आएंगी ऐश्वर्या

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐश्वर्या को लेकर फिर अटकलें शुरू हो गई हैं लेकिन इस बार अटकलें ओमप्रकाश मेहरा को लेकर है खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या ओमप्रकाश की आने वाली फिल्म फैनी खीन में अनील कपूर के अपोजिट काम करने वाली हैं। ओमप्रकाश ने क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट के सात मिलकर इस प्रोजेक्ट में साझेदारी की है। ऐश्वर्या को आखिरी बार करन जौहर के निर्देशन में बना फिल्म ऐ दिल है मुश्किम में देखा था।

hj ऐ दिल है मुश्किल के बाद अब इस फिल्म में नज़र आएंगी ऐश्वर्या

बता दें कि ऐश्वर्या और अनिल कपूर को आखिरी बार एक साथ फिल्म हमारा दिल आपके पास है में देखा गया था। उसके बाद से दोनों ने एक भी फिल्म साथ में नहीं की। अगर इस फिल्म को लेकर अटकले सच हुई तो ये इन दोनों की तीसरी फिल्म होगी। जिसमें दोनो एक साथ नज़र आएंगे। हालांकि इस बारे में ऐश्वर्या ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन उनके करीबी सूत्र ने ये जरूर बताया है कि वो फिलहाल कौन सी फिल्म करने वाली हैं। ऐश्वर्या फिलहाल मणि रत्नम का आने वाली फिल्म में काम करने वाली है।

इससे पहले मणि रत्नम के साथ ऐश्वर्या ने फिल्म रावण में काम किया था जो दो भाषाओं में रिलिज हुई थी। वहीं जब ऐश्वर्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या ने कान फेस्टिवल में अपनी खुबसूरती का जलवी बिखेर कर सबका ध्यान अपनी तरफ खीच लिया था। जिसके चलते उनकी काफी सारी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई।

कान फैस्टिवल में ऐश्‍वर्या ने डिजाइनर माइकल सिन्‍को का डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का गाउन चुना था जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। इसके बाद ऐश्वर्या रेड कलर के गाउन में किसी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। इस मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ऐश्वर्या के 15 साल पूरे हो गए हैं।

Related posts

क्या कपिल शर्मा के साथ वापस आ रहे हैं सुनील ग्रोवर? खुद बताया सच

mohini kushwaha

रिलीज के पहले हफ्ते में ही दंगल ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

Anuradha Singh

अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी में जल्द शुरू होगी फरहान और संजय की फिल्म

Rani Naqvi