मनोरंजन

पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंची ऐश्वर्या

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय शनिवार को अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंची वहां उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी मौजूद थे। ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राय का निधन मार्च में हुआ था। इस मौके पर उनके साथ उनकी मां वृंदा भी मौजूद थी। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने बोट के जरिए करीब 1 घंटे तक पिता कीआत्मा की शांति और उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए पूजा अर्चना की। बच्चन परिवार के इस कार्यक्रम को काफी छुपाया गया था। अस्थियों को विसर्जित कर वो वहीं से वाराणसी के लिए रवाना तहो गए।

 bollywood, aishwarya rai bachhan, abhishek, visit, sangam, immerse, father, tmov
aishwarya rai bachhan visit sangam

बता दें कि ऐश्वर्या को अपने पिता के बहुत ही करीब माना जाता था। ऐश्वर्या और उनके पिता को कई इवेंट पर एक साथ देखा गया। ऐश्वर्या के पिता की मौत पर उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मौत एक अंत है और इस अंत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Related posts

एक बार फिर सदमें में आया बॉलीवुड, इस फेमस निर्देशक का हुआ निधन

mohini kushwaha

अगर सलमान ने किया मानुषी छिल्लर को लॉन्च, तो हो सकती है गड़बड़

Vijay Shrer

किसके साथ काम करने को बेचैन हैं सोनम कपूर

Anuradha Singh