मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के बाद मस्तानी से ट्रिपल एक्स की फाइटिंग क्वीन बनी दीपिका आपको जल्द ही एलेन डीजेनर्स के साथ काउच पर दिखेंगी। एलेन डीजेनर्स चैट शो अमेरिका में काफी फेमस है जिसमें कुछ दिन पहले पीसी अपने जलवे दिखा चुकी है। खबरों की मानें तो दीपिका इस चैट शो का हिस्सा 18 जनवरी को बनेंगी जिसमें वो अपनी आने वाली फिल्म xxx का प्रमोशन करती नजर आएगी।
देखिए प्रियंका चोपड़ा ने कैसे मारा टकीला शॉट
हालांकि इससे पहले ये दोनों एक्ट्रस एक साथ करन जौहर के कॉफी विद करण के चौथे सीजन का हिस्सा बन चुकी है जो कि इस समय काफी वायरल हो रहा है। दीपिका की हॉलीवुड में बतौर एक्ट्रस पहली फिल्म है जिसे सबसे पहले भारत में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही 12 और 13 जनवरी को विन डिजल मुंबई में इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे।