मनोरंजन

शादी के बाद अनुष्का ने शेयर की अपनी तस्वीर, चेहरे पर हैं खून और कट के निशान…..

anushka 1 शादी के बाद अनुष्का ने शेयर की अपनी तस्वीर, चेहरे पर हैं खून और कट के निशान.....

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस वक्त हर तरफ सुल्तान गर्ल अनुष्का के ही चर्चे हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली संग सात फेरे लेने के बाद अनुष्का के बारे में ही बातें चल रहीं। कभी उनके शादी को लंहगे को लेकर तो कभी रिसेप्शन के अटायर और गहने को लेकर हर तरफ अनुष्का की खूबसूरती की बात चल रही है। वहीं अनुष्का ने एक भयावह चेहरा सबके सामने रख कर सबको डरा दिया।

 

anushka 1 शादी के बाद अनुष्का ने शेयर की अपनी तस्वीर, चेहरे पर हैं खून और कट के निशान.....

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपना एक डरावना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह किसी भूतनी से कम नहीं दिख रही हैं। 10 सेकेंड के इस वीडियो में धीरे-धीरे अनुष्का के गाल फटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह डरावना लुक आने वाली फिल्म ‘परी’ के लिए अपनाया है। इस के साथ उन्होंने पोस्ट कर लिखा स्वीट ड्रीम्स।

परी अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म होगी।इसके पहले उनके प्रोडक्शन की बनी दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया।फिल्लौरी में वो प्यारी भूत बनी थीं और परी में वो एक डरावने भूत के रुप में सबके सामने होंगी। इसके साथ ही वो शाहरुख के साथ जीरो में भी काम कर रहीं हैं।

Related posts

जुनूनी बेटी के जज्बे को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का सलाम, ऐसे दी बधाई

mohini kushwaha

योग गुरु बाबा रामदेव पर अजय देवगन बनाएंगे फिल्म

Srishti vishwakarma

बच्चे ने जैकलीन को गले लगाने से किया इंकार, सलमान ने किया ये काम

mohini kushwaha