मनोरंजन खेल

अनुराग कश्यप के बाद अब शुरू हुई मिलिंद की अनोखी लव स्टोरी

malind अनुराग कश्यप के बाद अब शुरू हुई मिलिंद की अनोखी लव स्टोरी

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि लेखक-निर्देशक अनुराग कश्यप का नया अफेयर शुरू हुआ है और जिस लड़की के साथ उनकी जिंदगी का तीसरा रिश्ता शुरू हुआ है, उम्र में वो अनुराग से आधी उम्र की है। अनुराग के बाद अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ा है। ये नाम एक्टर मिलिंद सोमण का है। मिलिंद सोमण को लेकर जानकारी मिली है कि 51 साल के हो चुके मिलिंद सोमण इन दिनों एक एयर होस्टेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। इनका नाम अंकिता कुंवर बताया गया है, जिनकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।

malind अनुराग कश्यप के बाद अब शुरू हुई मिलिंद की अनोखी लव स्टोरी

मिलिंद सोमण ने खुद सोशल मीडिया पर दोनों की अंतरंग तस्वीरें शेयर करते हुए इस रिलेशनशिप पर सच्चाई की मुहर लगा दी है। सोशल मीडिया पर मिलिंद ने अंकिता को अपनी श्रीमती का संबोधन दिया है। भारत के सुपर माडल रह चुके मिलिंद सोमण का नाम पहले मधु सप्रे के साथ जुड़ा था। दोनों एक विज्ञापन में साथ काम करने को लेकर विवादों में भी घिरे थे, जिसमें दोनों के बीच सिर्फ एक अजगर था।
2006 में मिलिंद की शादी फ्रांस की रहने वाली हीरोइन मैलेन जंपानोई से हुई, लेकिन 2009 में दोनों के बीच तलाक भी हो गया। कई मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने वाले मिलिंद सोमण को भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में परदे पर देखा गया था। टीवी अभिनेता गौतम रोड़े को लेकर भी चर्चा है कि वे इन दिनों अपने से बीस साल छोटी उम्र की लड़की के साथ अफेयर में हैं।

Related posts

India vs England 1st T20: पहले टी20 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 50 रनों से दी शिकस्त, हार्दिक पांड्या रहे जीत के नायक

Rahul

बिग बॉस 13: भाई कृष्णा अभिषेक ने आरती को दिया संदेश, बोले तुम मजबूती से स्टैंड लो

Trinath Mishra

मलाइका ने अर्जुन और अपने रिश्ते के बारे में किया ये खुलासा, कबूली ये बात

Shagun Kochhar