मुंबई। सोनू निगम के अजान वाले ट्वीट को लेकर बॉलीवुड भी अब दो खेमों में बटता नजर आ रहा है। कुछ लोग उनका विरोध कर रहे तो वहीं कुछ लोग उनके बचाव में कूद पड़े है। इसी बीच गायक अदनान सामी ने बयान दिया है। अदनान का कहना है कि सोनू एक प्यारे इंसान है, वो ऐसी बात कही नहीं सकता, उनकी बात को गलत तरह से लिया गया है।
अब भारत के नागरिक बन चुके सामी ने कहा कि उसके दिल के अंदर बहुत प्यार है और वो सीधा इंसान है। किसी के दिल को दुखाना उसका मकसद नहीं हो सकता है। सामी के बयान के ठीक एक दिन पहले सोनू ने अपनी सफाई में ट्विटर पर एक वीडियों भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में उनके घर पर आ रही अजान की अवॉर्ड साफ तौर पर सुनाई दे रही थी।
Goodmorning India pic.twitter.com/gG8lqPZTSQ
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 23, 2017
हालांकि इस पूरे मामले की शुरुआत उनके एक पोस्ट से शुरु हुई थी। जिसमें वो मुस्लिम नहीं हैं लेकिन फिर भी मस्जिद की अजान की आवाज से उनको रोज सुबह उठना पड़ता है। आखिर कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा। सोनू के इस ट्वीट के बाद जमकर बवाल भी हुआ यहां तक की उनके खिलाफ एक मौलवी ने सिर मुंडवाने का फतवा जारी कर 10 लाख का ईनाम रखा है जिसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोनू ने अपन सिर शेव करवा लिया था।