सहारनपुर। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर के अंदर आने से रोकने के लिए जिला प्रशासन से लेकर सूबे के आलाधिकारी हरियाणा सहारनपुर सीमा पर पहुंच गये हैं। सीमा पर हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। प्रशासन ने पहले ही राहुल गांधी के दौरे को अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी राहुल ने अपना सहारनपुर दौरा स्थगित नहीं किया।
राहुल गांधी दिल्ली से सहारनपुर के लिए हरियाणा के रास्ते निकल चुके हैं। सहारनपुर के जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा है कि राहुल गांधी को किसी भी कीमत पर सहारनपुर में दाखिल नहीं होने दिया जायेगा। अगर वो नहीं माने तो गिरफ्तारी भी होगी।
सूत्रों की माने तो राहुल के साथ गुलामनबी आजाद और राजबब्बर भी हैं। इसके अलावा खबरें आ रही थी कि अखिलेश यादव भी राहुल के साथ सहारनपुर आ सकते हैं।