मनोरंजन

करीना-सैफ के घर आया नन्हा मेहमान, तैमूर अली खान पटौदी

KANENA करीना-सैफ के घर आया नन्हा मेहमान, तैमूर अली खान पटौदी

मुंबई। पटौदी खानदान की बहू और अभिनेत्री करीना कपूर ने  मंगलवार सुबह 10 बजे बेटे को जन्म दिया। करीना कपूर की डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई है। इस दौरान पति सैफ अली खान, सास शर्मिला टैगोर, बहन करिश्मा कपूर सहित दोनों सितारों का पूरा परिवार मौजूद रहा।

आपको बता दें कि सैफ और अभिनेत्री करीना कपूर अक्टूबर, 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता से सैफ के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं।

saif-kareena

करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम करती रही हैं और सुर्खियों में छाई रही हैं। करीना कपूर ने इस दौरान कई फोटोशूट भी कराए हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है।

 

 

Related posts

मंदिरा के लिए निम्रत ने रैंप पर बिखेरे जलवे

Anuradha Singh

किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित, मुंबई में चल रहा है इलाज

Saurabh

बर्थडे स्पेशल-टूटे दिलों की आवाज ने बनाया अरिजीत सिंह को महान गायक

mohini kushwaha