रतलाम। माध्य प्रदेश के रतलाम में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। दरअसल राजस्थान से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई साथ ही 17 लोग घायल भी गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात लगभग 2.30 बजे ताल थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से फिसलकर पलट गई। ट्रॉली में सवार लोग राजस्थान के रामदेवरा से दर्शन कर बरखेड़ा खुर्द लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। वहीं 17 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जावरा और रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।