देश

आप सरकार ने अडानी के भ्रष्ट्राचार पर केंद्र सरकार को घेरा

AAP government, encircle, Central Government, Adani , corruption

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अडानी के कथित भ्रष्टाचार को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरा है। सिंह ने ट्वीटकर कहा कि अडानी ने मोदी सरकार के साथ मिलकर देश को 1500 करोड़ का चूना लगाया है। इसके लिए अगर अडानी को भ्रष्ट कहना अपराध है तो मैं ये अपराध बार-बार करूंगा’। चाहे इसके लिए मानहानि का मामला ही क्यों न दर्ज कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि एनडीटीवी के बाद फिर से एक ईमानदार कलम को सच बोलने की सजा मिली। क्या अडानी के घपले पर लिखना जुर्म है? आज इस पर जो चुप हैं उनका नंबर भी आयेगा।

AAP government, encircle, Central Government, Adani , corruption
adani group

दरअसल इकोनोमिक एंड पॉलीटिकल वीकली (इपीएन) वेबपोर्टल के संपादक परंजॉय गुहा ठाकुरता ने जनवरी में एक लेख लिखकर अडानी ग्रुप पर 1000 करोड़ की कर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक अन्य लेख में ठाकुरता ने अडानी ग्रुप को मोदी सरकार द्वारा 500 करोड़ का बोनांजा दिये जाने की बात कही थी। अडानी ग्रुप ने दोनों लेखों पर आपत्ति जताते हुए अपने वकील के माध्यम से वेबपोर्टल को नोटिस भेजकर लेख हटाने की मांग की थी। गत मंगलवार को इस मुद्दे पर दिल्ली में इपीएन बोर्ड की मीटिंग हुई। बोर्ड मीटिंग के निर्णय के बाद वेबपोर्टल से दोनों लेख हटा लिये गये लेकिन इसके तुरंत बाद ठाकुरता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Related posts

G20 Summit: जी20 समिट में AI एंकर करेगी मेहमानों का स्वागत, उन्हीं की भाषा में देगी जानकारी

Rahul

उत्तराखंड में सभी पत्रकारों का होगा वैक्सीनेशन, सीएम तीरथ ने दिए निर्देश

Saurabh

5 अक्टूबर को जबलपुर दौरे पर जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,

mahesh yadav