बिहार

बिहार के आंती में 6 सिलेंडर बम बरामद

Delhi Police बिहार के आंती में 6 सिलेंडर बम बरामद

गया। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने शनिवार को छह सिलेंडर बम बरामद किए। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

UP POLICE

गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान के दौरान विश्वनाथपुर गांव के एक सुनसान घर से छह सिलेंडर बम बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बरामद बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि उक्त सभी बम नक्सलियों द्वारा यहां छिपाकर रखे गए थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुमार ने बताया कि उक्त घर किसका है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(आईएएनएस)

Related posts

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने आमिर खान, 25 लाख का दिया डोनेशन

Rani Naqvi

बिहार: बेखौफ शराब माफियाओं ने ट्रक से पुलिसकर्मियों को रौंदा, 5 की मौत

Pradeep sharma

नोटबंदी का नसबंदी जैसा होगा हालः लालू

kumari ashu