बिज़नेस

सेंसेक्स में 605 अंकों की भारी गिरावट

सेंसेक्स में 605 अंकों की भारी गिरावट

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 604.51 अंकों की गिरावट के साथ 26,397.71 पर और निफ्टी 181.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,088.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 634.74 अंकों की गिरावट के साथ 26,367.48 पर खुला और 604.51 अंकों या 2.24 फीसदी गिरावट के साथ 26,397.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,435.85 के ऊपरी और 25,911.33 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 241.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,029.10 पर खुला और 181.85 अंकों या 2.20 फीसदी गिरावट के साथ 8,088.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,100.70 के ऊपरी और 7,927.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 122.76 अंकों की गिरावट के साथ 11,313.41 पर और स्मॉलकैप 167.63 अंकों की गिरावट के साथ 11,278.63 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.74 फीसदी), औद्योगिक (3.62 फीसदी), धातु (3.59 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.30 फीसदी) और बैंकिंग (2.69 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।

(आईएएनएस)

Related posts

मंत्रिमंडल ने पनबिजली क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपायों को मंजूरी दी

bharatkhabar

सड़क सुरक्षा पर होंडा की पेशकश, छोटा भीम संग किया प्रमोशन

Anuradha Singh

कोरोना के चलते दुनिया की जानी मानी कंपनी नीमन मार्कस पर लगेगा ताला दिवालिया घोषित..

Mamta Gautam