September 8, 2024 6:14 am
featured Breaking News देश

विजय दिवस: पीएम समेत देश ने वीर सपूतों को किया सलाम

kargil विजय दिवस: पीएम समेत देश ने वीर सपूतों को किया सलाम

नई दिल्ली। देश में मंगलवार को 17वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले भारतीय सेना के जवानों को मंगलवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इन्हीं शहीदों के बलिदान को आज देश नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को याद किया।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने इंडिया गेट स्थि‍त अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

1999 में भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था। हर साल वीर सैनिकों की कुर्बानी और हमारी जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ‘ऑपरेशन विजय’ नाम के इस मिशन में 530 भारतीय वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे। आज ही दिन देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को परास्त करके करगिल पर तिरंगा लहराया था। आज पूरा देश करगिल के शहीदों को सलाम कर रहा है।

सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए आज इंडिया गेट और जंतर-मंतर के अलावा देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

आगरा: लॉकडाउन हटते ही दोगुने हुए कोरोना के आंकड़े, एक ही दिन में संक्रमण और मृत्यु दर बढ़ी!

Shailendra Singh

जन्मदिन स्पेशल: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक संकट से निकालने में निभाई थी अहम भूमिका

Rani Naqvi

जोधपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पक्षी से टकराया जेट एयरवेज

Rani Naqvi