September 7, 2024 11:00 pm
featured देश धर्म वायरल

कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह रखी महात्मा गांधी की मूर्ति, मचा बवाल, विवाद बढ़ने पर हटाया

mahatma gandhi कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह रखी महात्मा गांधी की मूर्ति, मचा बवाल, विवाद बढ़ने पर हटाया

 

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान ‘महिषासुर’ की जगह महात्मा गांधी की तरह दिखने वाली प्रतिमा रखने पर विवाद खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़े

हरियाणा: गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत को जमींदोज करते समय 3 मजदूर मलबे में फंसे

 

बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के रूबी क्रॉसिंग के पास रविवार को राष्ट्रपिता की जयंती पर मूर्ति को सार्वजनिक किया गया। इसे लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

 

durga pooja कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह रखी महात्मा गांधी की मूर्ति, मचा बवाल, विवाद बढ़ने पर हटाया

 

अखिल भारतीय हिंदू महासभा पूजा के आयोजकों ने शिकायत दर्ज होने के बाद गांधी की तरह दिखने वाली मूर्ति के रूप में बदलाव कर दिया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी निर्देश का पालने करते हुए यह बदलाव किया गया। आयोजकों का कहना है कि जो समानताएं मिली हैं, वो केवल एक संयोग भर हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

 

हंगामे के बाद मूर्ति में किया गया बदलाव

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के आयोजकों ने कहा कि पुलिस ने हमें इसे बदलने के लिए कहा और हमने इसे मान लिया। हमने महिषासुर की मूर्ति पर मूंछें और बाल लगा दिए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा जैसे राजनीतिक दलों ने भी गांधी के ‘महिषासुर’ के रूप में दिखाने की आलोचना की है। ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है।

mahatma gandhi कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह रखी महात्मा गांधी की मूर्ति, मचा बवाल, विवाद बढ़ने पर हटाया

 

Related posts

कांग्रेस नेता ललन कुमार ने अलग अंदाज में मनाया राहुल गांधी का बर्थडे

Shailendra Singh

दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच अधिकारों की लड़ाई का मामला संविधान पीठ को रेफर

Rahul srivastava

शाहरुख खान की बेटी ने दिया अपनी दोस्त को स्पा -Video Viral

mohini kushwaha