September 8, 2024 9:13 am
featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 12 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 12 जून 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दिन प्रात: स्नान करके सूर्यदेव को जलार्पण करने का नियम है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। मान्यता है कि सूर्य की कृपा पाने के बाद व्यक्ति का तेज व आत्मबल बढ़ जाता है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
चन्द्रमा सप्तम,द्वादश गुरु व एकादश शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल जमीन क्रय करने के लिए शुभ है।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि के सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन
पंचम चन्द्रमा शिक्षा में लाभ दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह
सूर्य का दशम भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या
शिक्षा भाव में चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

तुला
जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
चन्द्रमा द्वादश व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

धनु
आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश व सूर्य खष्ठम भाव में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चावल का दान करें।

मकर
चन्द्रमा कर्म भाव में व सूर्य इस राशि से पंचम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कुंभ
छात्र सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें । बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तिल का दान करें।

मीन
आज इस राशि से द्वादश शनि, तृतीय सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। अष्टम चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा ,नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें

Related posts

Cannes Film Festival -पहले ही दिन जीता कंगना रनौत ने लोगों का दिल

mohini kushwaha

एससी-एसटी एक्ट पर सुमित्रा महाजन ने कहा, बच्चे के हाथ से जबरदस्ती नहीं ले सकते चॉकलेट,

mohini kushwaha

जीटी देवगौड़ा बोले: भाजपा को बाहरी समर्थन दे सकते हैं जद(एस) के विधायक

bharatkhabar