September 8, 2024 5:59 am
featured यूपी

यूपी में किन कारणों से चुनाव हारी कांग्रेस, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समीक्षा बैठक कर की चर्चा

WhatsApp Image 2022 03 15 at 5.49.18 PM यूपी में किन कारणों से चुनाव हारी कांग्रेस, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समीक्षा बैठक कर की चर्चा

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के कारणों की समीक्षा शुरु हो गयी है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वॉर रूम में हार के कारणों की समीक्षा बैठक चल रही है।

यह भी पढ़े

IPL : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच

 

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी ने अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।

WhatsApp Image 2022 03 15 at 5.49.18 PM यूपी में किन कारणों से चुनाव हारी कांग्रेस, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समीक्षा बैठक कर की चर्चा

यूपी में कांग्रेस पार्टी को मिली हार की समीक्षा बैठक से पहले प्रियंका गांधी ने कहा है कि हमको पूरी ईमानदारी से इन चुनावों की समीक्षा भी करनी है और आगे की रणनीति भी बनानी है। प्रियंका गांधी अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट भी तैयार करने में जुट गई हैं।

2 ही सीटों पर जीती कांग्रेस

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीत कर पहुंचे हैं। वहीं चार प्रत्याशी नंबर दो पर पहुंच पाए हैं।

WhatsApp Image 2022 03 15 at 5.19.19 PM 1 यूपी में किन कारणों से चुनाव हारी कांग्रेस, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समीक्षा बैठक कर की चर्चा

वहीं 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इस बार यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने पूरी ताकत झोंकी थी, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान के तहत प्रदेशभर में रैलियां की थी और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे।

Related posts

‘पौरुषपुर’ बेवसीरीज में महारानी के किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, जानिए क्या इसमें खास

Trinath Mishra

दिल्ली महिला आयोग ने 50 साल की महिला को भाईयों की कैद से छुड़ाया, दो साल से थी कैद

Rani Naqvi

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगे अख्तर और जोशी

Breaking News