September 8, 2024 7:43 am
featured उत्तराखंड राज्य

कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

FNyYUqQaAAAa52J 1 कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व 'फूलदेई'

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोक पर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने प्रकृति का आभार करते हुए फुलदेह लोकपर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। 

FNyYYdyaAAEs3oD कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व 'फूलदेई'

फूलदेई लोकपर्व पर शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। वही फुलदेह लोकपर्व पर कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से कामना की। बसंत ऋतु का यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लाए। साथ ही इस अवसर पर धामी ने बच्चों को उपहार भेंट भी दिए। 

uttarakhand 1 कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व 'फूलदेई'

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोग पर अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हमें हमेशा लोक पर्व एवं लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने चाहिए।

FNyYUqQaAAAa52J कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी ने मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व 'फूलदेई'

Related posts

इसरो ने लांच किया देश का पहला स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल, जानें इसकी खासियत

Nitin Gupta

मेघालय के चार विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

Rani Naqvi

दिल्ली आतंकी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, महाराष्ट्र एटीएस और पुलिस ने संदिग्ध परिजनों से की पूछताछ

Neetu Rajbhar